फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three boys died in under-construction golf course Dwarka

द्वारका में हादसा: निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में बने गड्ढे में तीन युवक डूबे, मौत के बाद दोस्तों से पूछताछ

Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
सार

तीनों युवक अपने एक और साथी के साथ दीवार फांदकर यहां घुसे थे। आशंका है कि गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान घटना हुई है। इनके साथ गए चौथे साथी ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन
Three boys died in under-construction golf course Dwarka
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में बने गड्ढे में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक अपने एक और साथी के साथ दीवार फांदकर यहां घुसे थे। आशंका है कि गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान घटना हुई है। इनके साथ गए चौथे साथी ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को निकालकर पास के अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृत युवकों के दोस्त से पूछताछ कर जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान कुतुब विहार निवासी अरुण, अनुज और अभिषेक के रूप में हुई है। तीनों की उम्र लगभग 20-25 वर्ष की बीच है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में बने गड्ढे में जमा पानी में घुसे तीन युवक वापस नहीं आये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकाला। तीनों अचेत थे। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि तीनों युवक अपने एक अन्य साथी शोहेब के साथ सेक्टर 19 के एक मैदान में फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में घुसने का फैसला किया। चारों युवक दीवार फांदकर गोल्फ कोर्स में घुस गए। शोहेब ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक अपने बैग और कुछ कपड़े किनारे घास पर छोड़ कर पानी के गड्ढे में चले गए जबकि उसने गड्ढे में जाने से मना कर दिया। तीनों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था। इसकी वजह से वे डूब गए।


जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि शवों को बरामद कर लिया गया है। गोल्फ कोर्स में बीच-बीच में पानी के गड्ढे बने होते हैं। प्रथम दृष्टया मामला बारिश या बाढ़ से संबंधित नहीं है। मृतकों के दोस्त से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed