फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three bouncers arrested for waving illegal weapons at well worship ceremony in Kapashera

दिल्ली में सरेआम लहराई बंदूक: अवैध हथियार लहराने वाले तीन बाउंसर पुलिस ने दबोचे , चौथा गिरफ्त से बाहर

Wed, 03 Apr 2024 07:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 07:36 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कापसहेड़ा में कुआं पूजन समारोह के दौरान अवैध हथियार लहराने वाले तीन बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। चौथे आरोपी की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
Three bouncers arrested for waving illegal weapons at well worship ceremony in Kapashera
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले की कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कुआं पूजन समारोह में तीन से चार बाउंसर बड़े हथियार लेकर घूम रहे थे और हथियारों को लहरा रहे हैं। पुलिस ने तीन बाउंसर जुनैद पुत्र इकबाल अहमद, सचिन पराशर पुत्र मनोज पराशर व इम्तियाज पुत्र मुसीर अहमद को गिरफ्तार किया कर लिया है। इनके कब्जे से 12 बोर की तीन डबल बैरल बंदूकें बरामद की गई हैं। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई आरोपी काफी समय से अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे और उनके साथ हथियारों के लाइसेंस नहीं थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि एक दिन पहले कापसहेड़ा थानाध्यक्ष नवीन कुमार को सूचना मिली थी कि भव्य ग्रीन गार्डन मैरिज हॉल, बिजवासन पालम रोड पर तीन व्यक्ति काले सूट में घूम रहे हैं और उनके हाथों में अवैध हथियार भी हैं। ये बाउंसर आरोपी अवैध हथियारों को लहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवीन कुमार एसआई कमलकांत, हवलदार प्रदीप और मलखान के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर भव्य ग्रीन गार्डन मैरिज हॉल में जांच करने पर पता चला कि हरेंद्र नामक व्यक्ति के बेटे का कुआं पूजन समारोह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में काले रंग के सूट में तीनों आरोपी बाउंसरों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान मकान नं. 1143, लोनी नं. 2, 100 फुटा रोड, गाजियाबाद, यूपी निवासी जुनैद (23 वर्ष) पुत्र इकबाल अहमद, मकान नं. 5, गली नं. 4, करावल नगर, नई दिल्ली निवासी सचिन पराशर (23) पुत्र मनोज पराशर और मकान नं. 1520ए, 1/19, संगम विहार, दिल्ली निवासी इम्तियाज (30) पुत्र मुसीर अहमद के रूप में हुई।


आरोपी बाउसंर पहले जिम ट्रेनर थे। बाद में ये बाउंसर की नौकरी करने लगे। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह सभी बाउंसर हैं और होटल ग्रैंड में बर्गमो क्लब में काम करते हैं। उन्हें हर्ष नामक व्यक्ति ने काम पर रखा था, जो हरेंद्र का चचेरा भाई है। हरेंद्र के बेटे का कुआं पूजन समारोह हो रहा था। हर्ष ने ही उन्हें अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। एसआई कमलकांत की टीम ने हर्ष को पकडऩे के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed