दिल्ली: सीनियर ऑडिटर की हत्या मामले में तीन लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर इलाके में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ लेखा परीक्षक की हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो बीती 6 जुलाई को वरिष्ठ अधिकारी की जैतपुर स्थित उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त उनकी पत्नी, बच्चे व भाई घर में मौजूद थे। वह अपने घर के बाहरी कमरे में लहूलुहान मिले। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनकी पीठ पर चाकू से आधा दर्जन से ज्यादा वार किए गए थे।
Police have arrested 3 persons in connection with the murder case of a senior auditor of Directorate General of Audit Central Expenditure, who was stabbed to death inside his house in Jaitpur area of South East Delhi on July 6.
— ANI (@ANI) July 9, 2019
जानकारी के मुताबिक सीनियर ऑडिटर (वरिष्ठ लेखा परीक्षक ) आनंद सिंह (43) अपने परिवार के साथ ई-112/3 ओम विहार, जैतपुर में रहते थे। वह केंद्रीय गृहमंत्रालय के एजीसीआर बिल्डिंग, आईपी स्टेट स्थित लेखा महानिदेशालय की डिस्पैच शाखा में वरिष्ठ लेखा परीक्षक थे।
उनके परिवार में दो बेटे, एक बेटी, पत्नी व छोटा भाई है। वह शनिवार रात घर लेट आए थे। उन्होंने खाना भी नहीं खाया था और बाहर वाले कमरे में आकर सो गए थे। शनिवार सुबह पांच बजे पत्नी जागी तो देखा कि वह लहूलुहान पड़े हैं। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए।
कुछ ही देर में पहुंची पुलिस आनंद सिंह को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस कमरे में आनंद सिंह सोए थे, उसका दरवाजा खुला था। वह अक्सर लेट आते थे और बाहर वाले कमरे में सो जाते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उनकी पीठ पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए गए थे।