फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested with fake RBI documents at Delhi airport

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर RBI के फर्जी दस्तावेज के साथ तीन पकड़े, CISF जवान को रिश्वत देने का भी किया प्रयास

Sat, 11 Feb 2023 07:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Feb 2023 07:40 PM IST
सार

सुरक्षा जांच के दौरान एक बैग में राजकीय प्रतीक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोगो व गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम वाले फर्जी दस्तावेज देखे। जब यात्रियों से उन दस्तावेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
Three arrested with fake RBI documents at Delhi airport
प्रतीकात्कम तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने चेन्नई जा रहे तीन यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर कथित तौर पर आरबीआई के फर्जी दस्तावेज ले जाने व उनके बारे में पूछताछ करने वाले जवान को रिश्वत देने के प्रयास के आरोप में पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व आधिकारिक दस्तावेज की नकल से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरि किशन ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल संख्या तीन पर शुक्रवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक बैग में राजकीय प्रतीक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोगो व गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम वाले फर्जी दस्तावेज देखे। जब यात्रियों से उन दस्तावेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने एएसआई हरि किशन को उन्हें जाने देने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की। एएसआई ने उन्हें फटकार लगाई और हवाईअड्डे पर अपने वरिष्ठों को सूचित किया। तीन यात्रियों को सीआईएसएफ के कर्मियों ने स्पाइसजेट की फ्लाइट से उतारने के बाद हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आगे की जांच के लिए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईएसएफ महानिदेशक ने एएसआई हरि किशन को इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed