फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested in Lalit Tyagi murder case

Delhi: ललित त्यागी हत्याकांड मामले में तीन गिरफ्तार, काला पंडित गिरोह के बदमाशों ने साथियों के साथ की थी हत्या

Sun, 13 Nov 2022 09:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

सात नवंबर को गांव हाथवाला, तहसील समालखा, पानीपत में ललित त्यागी नामक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव लहचोरा, चांदी नगर, बागपत निवासी अर्जुन उर्फ अर्जुन पंडित (22), अक्षय शर्मा (22) और रवि शर्मा (26) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Three arrested in Lalit Tyagi murder case
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत स्थित समालखा इलाके में सात नवंबर को हुए ललित त्यागी हत्याकांड की गुत्थी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव लहचोरा, चांदी नगर, बागपत निवासी अर्जुन उर्फ अर्जुन पंडित (22), अक्षय शर्मा (22) और रवि शर्मा (26) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन डबल बैरल गन, दो सिंगल बैरल गन, तीन तमंचे, एक पिस्टल और 23 कारतूस बरामद किए हैं। गांव के सरपंच नीरज त्यागी की हत्या के मामले में जेल में बंद ललित त्यागी बाहर आया था। इस बीच उसकी एक जमीन को लेकर काला पंडित गैंग के सदस्य मोहित प्रधान से रंजिश हो गई। इसके बाद काला पंडित गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस को कई अन्य गैंगस्टरों की तलाश है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि सात नवंबर को गांव हाथवाला, तहसील समालखा, पानीपत में ललित त्यागी नामक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। ललित के भतीजे अंकित ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने अंकल ललित त्यागी व चचेरे भाई बंटी के साथ खेतों में काम कर रहा था। इस बीच उसके अंकल यमुना में नहाने चले गए। जबकि बंटी ट्रैक्टर चलाने लगा। इस बीच मारुति ईको सवार आठ-दस बदमाशों ने अंकल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में अंकल ललित त्यागी की मौत हो गई। जबकि बंटी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित के बयान पर समालखा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। ललित की हत्या मामले में अपराध शाखा ने भी बदमाशों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दौरान शनिवार को पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा, एसीपी यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि ललित हत्याकांड में शामिल आरोपी करावल नगर इलाके में भारी हथियारों के साथ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यमुना रिवर बेड में खरीदी गई जमीन को लेकर था विवाद
मोदी नगर के गांव उजेड़ा निवासी मोहित प्रधान ने समालखा स्थित यमुना रिवर बेड में विवादित जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर उसका ललित से विवाद हो गया। जमीन के कब्जे और उसमें खेती करने को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। हत्याकांड से ठीक एक दिन पहले मोहित व उसके साथियों ने समालखा स्थित विवादित जमीन को जोत लिया। इस बात पर ललित वहां पहुंचा और उसने इसका विरोध किया। इसके अगले ही दिन आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

रवि शंकर का भाई सेना में तैनात, पिता दिल्ली जलबोर्ड में कर्मचारी
काला पंडित गिरोह के बदमाश रवि शंकर का बड़ा भाई सेना में तैनात है जबकि उसके पिता दिल्ली जलबोर्ड में कर्मचारी है। 12वीं पास करने के बाद वह खेती कर रहा था। इस बीच बुरी संगत में पड़ने के बाद वह काला पंडित गिरोह में शामिल हो गया। वहीं अर्जुन पंडित भी 12वीं करने के बाद खेती कर रहा था। नशे की लत की वजह से वह गैंग में शामिल हुआ। वहीं अक्षय बीए कर रहा है। काला पंडित गिरोह यूपी-हरियाणा के बॉर्डर इलाके में विवादित जमीनों के सौदे करता है। जरूरत पड़ने पर आरोपी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed