फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for the murder of Rachna, an eyewitness to her husband's murder.

Delhi NCR News: पति की हत्या की चश्मदीद गवाह रचना की हत्या में तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत यादव समेत तीनों बदमाशों को बिहार से दबोचा
विज्ञापन

-गवाही से नहीं हटने पर पति के फरार हत्यारे भरत यादव ने रची हत्या की साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग थाना इलाके में 10 जनवरी को प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की चश्मदीद रचना यादव की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया है। इनमें वारदात की साजिश रचने वाला भरत यादव भी शामिल था। वह उनके पति की हत्या में शामिल था और फरार चल रहा था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर रचना की हत्या की थी। पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली आ रही है, जहां उनसे पूछताछ होगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान भारत यादव, निखिल और सुमित के रूप में हुई है। साल 2023 में रचना यादव के पति विजेंद्र यादव की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में रचना यादव चश्मदीद गवाह थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियोें को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी भरत यादव भागा था। उसपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि भरत यादव के कहने पर निखिल ने अपने साथी सुमित के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जांच करते-करते बिहार तक पहुंची पुलिस

रचना यादव की हत्या के बाद निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बदमाशों के भागने की दिशा में लगे करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच की। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने रोहिणी इलाके से बदमाशों की बाइक बरामद की थी। पुलिस ने इस दौरान घटनास्थल के पास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल की और बदमाशों की तलाश करते हुए कटिहार पहुंची। जहां सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article