{"_id":"64b243a0fd60041f7c0d6b74","slug":"three-arrested-for-killing-guard-on-protest-against-obscene-act-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अश्लील हरकत के विरोध पर हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार, गार्ड को बेरहमी से उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अश्लील हरकत के विरोध पर हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार, गार्ड को बेरहमी से उतारा था मौत के घाट
Sat, 15 Jul 2023 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:28 PM IST
सार
विकास की हत्या करने वाला सुभाष मुख्य आरोपी है। वह अपनी महिला दोस्त को पुल प्रह्लादपुर छोड़ने आया था। वहां पर महिला दोस्त के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विकास ने विरोध किया तो दोनों झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पीपीपुर के निकट एमबी रोड पर शिव मंदिर के पास सिक्यूरिटी गार्ड विकास कुमार की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सुभाष(21), मनोज (22) और विवेक उर्फ राजा (23) के रूप में हुई है। इनसे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने अश्लील हरकतों का विरोध करने पर गार्ड की हत्या कर दी थी। 10 जुलाई को घटना की सूचना पीसीआर कॉल पर मिली थी। मौके पर जाकर घायल बिहार निवासी सिक्यूरिटी गार्ड विकास कुमार (26) को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सड़क पर और एमसीडी टॉयलेट के प्रवेश द्वार पर खून पड़ा हुआ मिला। विकास एमसीडी टॉयलेट के गार्ड रूम में रहता था। मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर मधुरेन्द्र कुमार, एसआई नरेश कुमार व एसआई दीपक साहू की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी ट्रिम होटल में घुसते दिखे। इसके बाद टीम ने लक्कड़पुर फरीदाबाद निवासी सुभाष, लोनी, यूपी निवासी मनोज कुमार और विवेक को लोनी से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हरिद्वार भाग रहे थे।
विज्ञापन
सुभाष है मुख्य आरोपी
विकास की हत्या करने वाला सुभाष मुख्य आरोपी है। वह अपनी महिला दोस्त को पुल प्रह्लादपुर छोड़ने आया था। वहां पर महिला दोस्त के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विकास ने विरोध किया तो दोनों झगड़ा हो गया। इसके बाद सुभाष ने दोनों दोस्तों को बुलाकर विकास की हत्या कर दी। खोरी गांव में मकान टूटने के बाद सुभाष का परिवार लक्कड़पुर में रहने आ गया था। मनोज भी खोरी गांव में रहता था।
विज्ञापन