फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for cheating millions of rupees by making friends on Facebook

फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों रुपये की ठगी करते थे शख्स, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sat, 17 Nov 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating millions of rupees by making friends on Facebook
demo pic

द्वारका जिले की साइबर टीम और मेघालय पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल साइट पर दोस्ती कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो नाइजीरियाई व एक मेघालय का युवक है। 

विज्ञापन


आरोपी दोस्ती करने के बाद महंगे गिफ्ट देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों ने शिलांग निवासी एक महिला कारोबारी से साढ़े 20.64 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासबुक, 8500 रुपये के अलावा अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार नाइजीरियाई युवकों की पहचान ओसे प्रिंस और डाइरा हबीब तथा तीसरे की पहचान मेघालय निवासी मैक्सरिक के रूप में हुई है। महिला कारोबारी ने शिलांग में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उसने बताया कि एक माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती यूके निवासी वोवेन गैलविन से हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद गैलविन ने उसे बताया कि वह उसके लिए 50 हजार यूएस डॉलर का गिफ्ट भेज रहा है।

ऑनलाइन मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट्स बना रखे हैं

उसके बाद कस्टम, इनकम टैक्स और जीएसटी के अधिकारियों के नाम से पीड़िता के पास फोन आया और पार्सल देने के नाम पर उससे 20.64 लाख रुपये अपने बैंक खाते में मंगवा लिए। ठगी अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

शिलांग पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के महावीर एंक्लेव में आ रही थी। मेघालय पुलिस ने द्वारका पुलिस से संपर्क कर तीनों आरोपियों को महावीर एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया। 
 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और अन्य ऑनलाइन मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट्स बना रखे हैं। जिसके जरिये वह लोगों से दोस्ती करते हैं। उन्हें गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते हैं और फिर पार्सल देने के नाम पर कस्टम और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर उन पर दबाव बनाते हैं। ऐसा कर पीड़ितों से फर्जी अकाउंट्स में रुपये डलवाते हैं। अकाउंट में रुपये आने के एक घंटे बाद ही सभी आरोपी रकम को एटीएम से निकाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed