फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three accused arrested for robbing 73 lakh rupees from two brothers, one brother was murdered

दो भाइयों से 73 लाख रुपये लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक भाई की कर दी थी हत्या 

Wed, 04 Mar 2020 11:15 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 04 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
three accused arrested for robbing 73 lakh rupees from two brothers, one brother was murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों से 73 लाख रुपये लूटने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक भाई को गोली मारकर रकम लूट ली थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। एक आरोपी उसी कंपनी में काम करता था, जिसमें दोनों भाई काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 16.1 लाख रुपये, देशी कट्टा, दस कारतूस, दो मोबाइल व एक सोने की चेन बरामद की है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि दो सगे भाई पवन पांडेय व विजय पांडेय कालकाजी स्थित कंपनी में काम करते थे। 29 फरवरी को दोनों कंपनी की 73 लाख रुपये की रकम को लेकर ऑटो से प्रकाश मोहल्ला, गढ़ी ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित घर जा रहे थे। घर के पास पवन (36) पैसों से भरे बैग को लेकर नीचे उतर गया। तभी वहां पर बाइक पर दो युवक आए और बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


पवन ने विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पवन पांडेय के मुंह पर गोली मार दी और 73 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। विजय पांडेय ने रात करीब 7.30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पवन पांडेय को नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट  ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रेम कुमार, एसआई अमित प्रकाश व एसआई राकेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को मौके से एक खोल व एक कारतूस मिला। मौके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो टैक्सी व मोटरसाइकिल संदिग्ध स्थिति में घूमती हुई दिखाई दीं। टैक्सी मालिक का पता करते हुए पुलिस साहिबाबाद, यूपी पहुंची। यहां पर टैक्सी चालक ने बताया कि उसने टैक्सी गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस यहां पहुंची तो पता लगा कि टैक्सी का मालिक सुशील बंसल है। पुलिस ने राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी निवासी सुशील बंसल(28) को गिरफ्तार कर लिया।


इसके कब्जे से पुलिस ने छह लाख रुपये बरामद कर लिए। सुशील की निशानदेही पर उसके साथी गाजियाबाद यूपी निवासी दीपक शर्मा उर्फ पंडित(22) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए। इससे पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी रमेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। राजेश मौर्या उसी कंपनी में काम करता था जिसमें दोनों भाई काम करते थे। दीपक शर्मा ने पवन पांडेय को गोली मारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed