आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा एजेंसियां बुधवार को उस समय अचानक हरकत में आ गईं जब इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिस नंबर से फोन किया था वह आईएसडी नंबर था।
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना फर्जी है, हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने की बात मानी है।
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार देर शाम को आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा फोन देर शाम 7 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर में आया।
बोला एक व्यक्ति पंजाब से आएगा और बम से एयरपोर्ट उड़ा देगा
कॉल करने वाले ने कहा कि वह जर्मनी से बोल रहा है। अब आईजीआई एयरपोर्ट की बारी है। एक व्यक्ति पंजाब से आएगा और बम से एयरपोर्ट को उड़ा देगा।
डायल से इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीएसएएस), सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक बुलाई गई।
एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के बाद ही वाहनों को एयरपोर्ट की तरफ जाने दिया गया। डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की तफ्तीश की गई। तफ्तीश के बाद पता लगा कि सूचना झूठी है।