{"_id":"5c3b6605bdec2273a74ced03","slug":"threatening-mail-sent-to-cm-arvind-kejriwal-office-of-delhi-from-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर से भेजे गए थे सीएम केजरीवाल को धमकी भरे मेल, गूगल से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर से भेजे गए थे सीएम केजरीवाल को धमकी भरे मेल, गूगल से मांगी मदद
Sun, 13 Jan 2019 09:53 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : ani
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी संबंधी मेल के मामले में साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि मेल दिल्ली व एनसीआर से भेजे गए हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में गूगल की सहायता ले रही है और एक पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
फिलहाल गूगल के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। साइबर सेल अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि मेल दिल्ली-एनसीआर से भेजे गए हैं। तीनों मेल में तीन-चार लाइन अंग्रेजी में लिखी हुई हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा है कि आपकी बेटी का अपहरण हो सकता है। बचा सको तो बचा लो। अधिकारी का कहना है कि गूगल के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। गूगल से उस कंप्यूटर का आईपी एड्रेस मांगा गया है, जिससे धमकी भरे मेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केजरीवाल की आधिकारिक आईडी पर उनकी बेटी को अगवा करने के धमकी भरे मेल बुधवार को आए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। मुख्यमंत्री की बेटी गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है।