फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thousand dollars looted from Cancer sufferer Iraqi citizen in Medanta Hospital of Gurugram

गुरुग्राम में पुलिसकर्मी बन कैंसर पीड़ित इराकी नागरिक से हजार डॉलर लूटे, अफगानी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 06:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 10 Nov 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
thousand dollars looted from Cancer sufferer Iraqi citizen in Medanta Hospital of Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने आए इराकी नागरिक से चार अफगानी बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक हजार डॉलर लूट लिए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाशों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इराकी नागरिक हुसैन आमीर 19 अक्तूबर को कैंसर के इलाज के लिए साथी के साथ गुरुग्राम आया था। 

21 अक्तूबर को मेदांता में हुसैन की रेडियोथैरेपी होनी थी। वह मेदांता के सामने स्थित एक होटल में रुका हुआ था। 20 अक्तूबर को वह होटल से निकलकर बाहर आया। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें चार युवक सवार थे। 
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता उससे पहले युवकों ने उसे घेरते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोपियों ने मरीज पर दबाव बनाने के लिए उसे अफीम तस्कर बताया और उसका बैग जांचने लगे। उसके बैग में रखे 1000 डॉलर निकाले और अपनी जेब में रखकर चंपत हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन भाषा समझ में न आने की वजह से कोई उसकी बात समझ नहीं पाया। पुलिस ने भी द्विभाषिया की मदद से आरोपी की शिकायत लेते हुए जांच शुरू की। 

बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस ने दो अफगानी युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरुग्राम में एक इराकी युवक के एक हजार डॉलर लूटे थे, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने इराकी नागरिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed