{"_id":"6000516c8ebc3e32f057eec0","slug":"this-time-republic-day-parade-will-be-historic-we-will-tractors-march-in-a-peaceful-manner-said-rakesh-tikait","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर-पार की लड़ाई के लिए अन्नदाता तैयार, टिकैत ने कहा- ऐतिहासिक होगा ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर-पार की लड़ाई के लिए अन्नदाता तैयार, टिकैत ने कहा- ऐतिहासिक होगा ट्रैक्टर मार्च
Fri, 15 Jan 2021 04:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 50 दिन से जारी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी कानूनों को लेकर गतिरोध बरकरार है। किसानों का कहना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक होगा। 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से किसान ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। किसानों का कहना है कि सरकार के कानून वापस लेने के बाद ही वह दिल्ली की सीमाओं से हटेंगे।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार किसान आर-पार की लड़ाई के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो आंदोलन की शुरुआत है। यह लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कानून वापस ले ले, एमएसपी पर कानून बना दे और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर दे। किसान यहां से चले जाएंगे।
विज्ञापन
26 जनवरी के विषय में उन्होंने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक होगा। कई लाख ट्रैक्टर दिल्ली की सड़कों पर चलेंगे। पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा। जो भी व्यक्ति उपद्रव करने कि कोशिश करेगा। उसे आंदोलन से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे व्यक्ति कि यहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवा किसानों से कहा कि सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से ही यह आंदोलन लंबा चलेगा। इसलिए सभी को धीरज रखना होगा और लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली सरकार से 5 लाख झंडे मांगे गए हैं। 26 जनवरी को पुलिस का डंडा भी खाली नहीं रहेगा। उसमें तिरंगा लगाया जाएगा। झंडा खाली नहीं रहेगा। ट्रैक्टर रैली में जो किसान शामिल होंगे। उन्हें अनुशासन में रहकर सभी कार्य करना होगा।
किसानों की हुई है वैचारिक जीत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मान का सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई समिति से अलग होने के विषय में टिकैत ने कहा कि यह किसानों की वैचारिक जीत है। किसान संगठन मान को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।