फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This student is making face shield in delhi for health workers 

दिल्लीः स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फेस शील्ड बना रहा है ये छात्र, डॉक्टर मां के कहने पर शुरू किया काम

Sat, 11 Apr 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
This student is making face shield in delhi for health workers 
उदित - फोटो : अमर उजाला

इस समय पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है। हर व्यक्ति इस महामारी से बचने और लड़ने की अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद को बचाते हुए कुछ ऐसे जतन कर रहे हैं ताकि समाज के अन्य तबकों को भी उसका लाभ मिले। 

विज्ञापन


20 साल के छात्र उदित कक्कड़ जो काम कर रहे हैं वह उन्हें भी कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में ले आता है। दरअसल, वे अपने ही घर पर फेस शील्ड तैयार कर रहे हैं। ये फेस शील्ड वे 3डी प्रिंटर की मदद से स्वास्थ्य सेवा में जुटे लोगों के लिए बना रहे हैँ। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई को उदित ने बताया कि उनकी मां पेशे से डॉक्टर हैं। उन्हे अस्पताल में इन फेस शील्ड की जरूरत थी। लिहाजा जितनी संभव हो सके वो शील्ड बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक शील्ड के बनने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। उदित एक दिन में 20 से 25 फेस शील्ड बना लेते हैं। उदित का कहना है कि उन्हे शील्ड बनाने के लिए दिल्ली की प्रयोगशालों और कुछ डॉक्टर्स से छह अनुबंध भी हासिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed