मनवीर गुर्जर का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस फेम मनवीर गुर्जर पारिवारिक विवाद मेें जरूर उलझे हों लेकिन जीत के बाद उनके पास ऑफरों की कमी नहीं है। जल्द ही मनवीर को खतरों के खिलाड़ी कार्यक्रम में देखा जा सकता है। बताया गया कि इस शो के प्रोड्यूसर ने फोन कर मनवीर को कार्यक्रम में हिस्सा लेने का ऑफर दिया है।
वहीं कई कंपनियां भी मनवीर को विज्ञापन देना चाहती हैं। 13 लाख वोटों से ज्यादा का अंतर बनाकर जीत दर्ज करने वाले मनवीर को देश की जनता ने अपार समर्थन दिया लेकिन उनकी शादी की चर्चा के बाद उनके समर्थकों को थोड़ा धक्का जरूर लगा। उनके समर्थकों को देखते हुए हर कंपनी उन्हें अपने यहां लेना चाहती है।
विज्ञापनों के आ रहे ढेरों ऑफर
पिछले कुछ दिनों में नाइक, फास्ट ट्रैक के अलावा जापानी कंपनी से ऑफर आ चुके हैं। मनवीर के छोटे भाई सचिन बैसोया ने बताया कि मनवीर को कई जगहों से आफर आ चुके हैं लेकिन उसने कोई भी कांट्रेक्ट अभी साइन नहीं किया है।
इससे पहले मंगलवार को मनवीर जिला अधिकारी एनपी सिंह से मिलने फूल मंडी पहुंचे। जिला अधिकारी ने उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। मनवीर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल साइट पर एक वीडियो भी डाला है, जिसमें साफ शब्दों में कह रहे हैं कि मतदान जरूर करें।