फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this news scared you of truth of Live-in-relationship in delhi.

लिव-इन-रिलेशनशिप की ये सच्चाई डरा सकती है

Mon, 05 Jan 2015 05:19 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
this news scared you of truth of Live-in-relationship in delhi.

पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में शादी के लिए कहने पर एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर का गला रेत दिया। गंभीर हालत में 19 साल की युवती को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नवीन ठाकुर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (19)(बदला हुआ नाम) अपने पिता की मौत के बाद दोस्त नवीन ठाकुर के साथ लिव-इन रिलेशन में ज्वाला नगर में रह रही थी। सपना के मुताबिक प्यार का इजहार करने के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था।

विज्ञापन

शादी की जिद नहीं छोड़ी तो काट दिया गला

this news scared you of truth of Live-in-relationship in delhi.

कुछ समय साथ रहने के बाद जब सपना शादी की बात करती तो नवीन टाल देता था। शुक्रवार को दिन में सपना ने जब उससे शादी की बात की तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

शनिवार शाम को सपना नवीन के साथ बाहर घूमने निकली। दोबारा उसने शादी की बात की। आरोप है कि बगीची वाली गली विश्वास नगर पहुंचने पर नवीन ने सपना की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

वारदात के बाद वह फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed