{"_id":"5ab792904f1c1bea3f8b4e27","slug":"this-creature-was-found-hidden-in-a-construction-site-of-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के एक निर्माणाधीन इमारत में छिपा था ये जीव, देखते ही मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के एक निर्माणाधीन इमारत में छिपा था ये जीव, देखते ही मच गया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
monitor lizard
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह गुरुग्राम के गांव गाडोली कलां में निर्माणाधीन इमारत में छिपी मॉनिटर लिजरड को रेस्कयू किया गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले वन्य जीव संरक्षण करने वाले एक अन्य व्यक्ति को इसकी सूचना मिल गई जिसने इसे सुरक्षित निकाल लिया। इसे अरावली के जंगलों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वन्य जीव संरक्षण करने वाले समाज सेवी अनिल गंडास ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि गांव गाडोली कलां में एक मॉनिटर लिजरड निर्माणाधीन इमारत में है।
विज्ञापन
इसे मजदूर मारने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसे तुरंत ही बचाया और मानेसर के पास अरावली के जंगलों में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मॉनिटर लिजरड करीब 1 मीटर लंबा है तथा 5 किलो वजनी है। इसकी लार जहरीली होती है। इसके काटने से इंफेक्शन हो जाता है। कोई भी घाव जल्द ठीक नहीं होता है।
विज्ञापन