फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third teenager injured in a road accident died during treatment

Delhi: तीसरे किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, डिवाइडर से टकरा गई थी स्कूटी

Tue, 13 Feb 2024 07:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 07:17 AM IST
सार

तीनों एक शादी समारोह से घूमने जाने की बात कर स्कूटी पर निकले थे। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
third teenager injured in a road accident died during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में स्कूटी पर मौज-मस्ती करने के दौरान हादसे का शिकार हुए तीसरे किशोर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी पहचान मोहम्मद तौहीद (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसे में जैद और अब्दुल्लाह की में मौत हो गई थी। तीनों एक शादी समारोह से घूमने जाने की बात कर स्कूटी पर निकले थे। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। परिजनों ने शव को सोमवार को ही दिल्ली गेट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। तौहीद परिवार के साथ रहमान बिल्डिंग, बुलबुली खाना, तुर्कमान गेट पर रहता था। इसके परिवार में पिता मो. नूरी और एक बड़ा भाई अजहर है। नूरी का बावर्ची का काम है।
विज्ञापन


तौहीद अपने पिता के साथ ही काम करता था। शनिवार रात को इनके रिश्तेदार के बेटे छामू के बेटे जुहेब का वलीमा था। तौहीद, जैद और अब्दुल्लाह नामक किशोर भी अपने-अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल थे। देर रात को घूमने जाने की बात कर तीनों स्कूटी से मौज-मस्ती के लिए निकल गए। चांदनी चौक से वापस लौटते समय वह कबूतर मार्केट सामने लालकिला पर हादसे का शिकार हो गए। इनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। 16 वर्षीय जैद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अब्दुल्लाह ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे में तौहीद बुरी तरह जख्मी हुआ था। रविवार देर रात को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की थी किशोरों के पास मिली स्कूटी
जिस स्कूटी पर तीनों किशोर सवार थे, वह लक्ष्मी नगर इलाके से चुराई गई थी। इसका खुलासा लक्ष्मीनगर पुलिस के रिकॉर्ड से हुआ। वहां इसकी एफआईआर दर्ज है। मृतक तौहीद के पास वह कहां से आई थी, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed