{"_id":"5f3ed3f08ebc3e3d0713ebcb","slug":"things-are-getting-better-with-corona-in-delhi-said-satendra-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे, सत्येंद्र जैन ने कहा- सरकार अपनी तैयारियां ऐसी ही जारी रखेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे, सत्येंद्र जैन ने कहा- सरकार अपनी तैयारियां ऐसी ही जारी रखेगी
Fri, 21 Aug 2020 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। रिकवरी दर 90 फीसदी से ज्यादा हो गया है और संक्रमण दर भी 7 फीसदी पर है। एक समय य ह दर 30 फीसदी हो गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तैयारियों को ऐसी ही जारी रखेगी और संक्रमण के खिलाफ लगातार ठोस कदम उठाती रहेगी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी तैयारियों को जारी रखेगी। यूरोप और अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन देशों में संक्रमण के मामले दोबारा से बढ़ने शुरू हो गए हैं। देश में भी बुधवार को 69 हजार से अधिक नए केस आए थे, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसलिए, यह नहीं मान कर चल सकते हैं कि दिल्ली में कोरोना खत्म हो गया है।
विज्ञापन
सक्रिय मरीज बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन मरीजों की संख्या घट और बढ़ रही है। इसमें कोई चिंता का विषय नहीं है, क्योकि कोरोना की संक्रमण दर में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। यह 7 फीसदी पर ही बनी हुई है। यानी, 100 लोगों की जांच में 7 ही संक्रमित मिल रहे हैं। जो राष्ट्रीय औसत से कम है। रोजाना आने वाले मामलों में भी काफी कमी आई है। अब औसतन 800 से 1200 मामले आ रहे हैं। जून, जुलाई में यह आंकड़ा 3500 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन