फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves tried to steal cable on magenta line

चोरों ने धीमी की मेट्रो की रफ्तार: मैजेंटा लाइन पर केबल चोरी की कोशिश, ट्रेन की गति पर पड़ा असर; यात्री परेशान

Wed, 18 Jan 2023 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jan 2023 06:04 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद ही रात में क्षतिग्रस्त केबल और ट्रैक का मरम्मत किया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह से ही मैजेंटा लाइन पर सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Thieves tried to steal cable on magenta line
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

मैजेंटा लाइन पर केबल क्षतिग्रस्त होने से सिग्नल में आई खराबी की वजह से पूरे दिन मेट्रो सेवाएं प्रवावित रही। केबल चोरी की कोशिश से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कालिंदी कुंज और ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के बीच हुई इस घटना से मेट्रो महज 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में चली। सुबह से ही मेट्रो के रुक रुककर चलने से पूरी लाइन पर हजारों यात्रियों को दफ्तर या जरूरी काम के सिलसिले में पहुंचने में देरी हुई। 

विज्ञापन


सेवाएं प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद गंतव्य तक जल्द पहुंचने के लिए ज्यादातर यात्रियों को ऑटो, कैब या निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद ही रात में क्षतिग्रस्त केबल और ट्रेक मरम्मत किया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह से ही मैजेंटा लाइन पर सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

डीएमआरसी के मुताबिक चोरों ने ओखला बर्ड सेंचुरी और कालिंदी कुंज स्टेशनों के बीच तड़के केबल चोरी का प्रयास किया। इससे सिग्नल खराब होने की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई। परिचालन के दौरान प्रभावित हिस्से पर मरम्मत कार्य किया जाता तो सभी सेवाएं प्रभावित होती। यात्रियों को और अधिक परेशानी ना हो इसलिए मेट्रो को पूरी अवधि के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की अनुमति दी गई है। औसत रफ्तार 50 कि.मी प्रतिघंटा है लेकिन सिग्नल में आई खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन मैन्युअल किया गया। 

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक रात के वक्त सेवाएं समाप्त होने के बाद ही क्षतिग्रस्त केबल को बदला जाएगा। केबल के बदलने में अधिक समय की जरूरत होती है, इसलिए ट्रेन की आवाजाही को प्रभावित किए बगैर रात के वक्त मरम्मत का काम किया जाएगा। यात्रियों को इस दौरान मैजेंटा लाइन के स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर भी घोषणाओं के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों को ताजा हालात की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन

पहले भी केबल चोरी की हो चुकी हैं कई घटनाएं
मेट्रो केबल की कीमत अधिक होने की वजह से पहले भी अलग अलग लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नए साल में यह पहली ऐसी घटना है। पिछले साल भी अलग अलग लाइनों पर केबल चोरी की घटनाओं के कारण मेट्रो सेवाएं प्रवावित हुई हैं। ब्लू लाइन पर केबल चोरी की सर्वाधिक घटनाएं हुई हैं। केबल की अधिक कीमत होने की वजह से चोरी की घटनाएं पहले भी होने पर मामले भी दर्ज करवाएं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed