{"_id":"5edadf568ebc3e90633c58b1","slug":"thieves-took-away-atm-from-shraddhanand-college-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धानंद कॉलेज के पास से एटीएम उखाड़कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धानंद कॉलेज के पास से एटीएम उखाड़कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 06 Jun 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर के श्रद्धानंद कॉलेज के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम चोर उखाड़कर ले गए। अनुमान है कि एटीएम में उस समय लाखों रुपये थे। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को छानबीन कर रुपयों के बारे में जानकारी देने की बात कही है। बैंक अधिकारी की शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अलीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर एंजल मिंज ने बताया कि उनके बैंक से चार एटीएम लिंक है। इनमें श्रद्धानंद कॉलेज के पास स्थित एटीएम भी शामिल है। 4 जून की रात एटीएम में लगे सीसीटीवी की मॉनिटरिंग करने वाली कंपनी का हैदराबाद से फोन आया।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से बताया गया कि श्रद्धानंद कालेज के पास स्थित बूथ से चोर एटीएम उखाड़कर ले गए हैं। तुरंत वह एटीएम बूथ पहुंचे। मैनेजर ने बताया कि एटीएम में अन्य एजेंसियां भी पैसे डालती हैं।
विज्ञापन
इसलिए घटना के समय मशीन में कितनी रकम थी, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एटीएम में सात से आठ लाख रुपये थे। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।