फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thieves have stolen millions, in three planned space.

नोएडा में आखिर इतनी चोरियां क्यों हो रही हैं?

Wed, 03 Dec 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 03 Dec 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
thieves have stolen millions, in three planned space.

नोएडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी उड़ा ली। जिनमें से दो स्थानों पर गृह स्वामियों को उनके घरों से जाना भारी पड़ गया। चोरों ने उनकी अनुपस्थिति में लाखों के जेवर और अन्य सामान साफ कर दिया। वहीं, एक अन्य वारदात में गृह स्वामी सोते रहे और चोरों ने घटना अंजाम दे दी। तीनों पीड़ितों ने अपने थाना क्षेत्रों में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवदत्त्त राय सेक्टर-49 के सी-123 में रहते हैं। 29 नवंबर की रात में वह परिवार सहित घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा कि घर की बालकनी का शीशा निकला हुआ था। इस दौरान चोरों ने उनके घर से करीब 7.30 लाख के जेवर, पचास हजार रुपये की नगदी, लैपटॉप, कैमरा और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दी है।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-61 के सी-115, निवासी आरके जैन रविवार दोपहर किसी काम से परिवार सहित मेरठ गए हुए थे। वह रात करीब दस बजे वापस लौटे तो देखा कि घर में दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जिसमें लाखों के जेवर, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी है। वहीं, सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कालोनी निवासी दिनेश शर्मा ने थाना फेस थ्री में शिकायत दी है कि वह 30 नवंबर को परिवार सहित बाहर गए थे। अगले दिन वह जब वापस आए तो घर के गेट का ताला टूटा पड़ा था। इस दौरान उनके घर से घरेलु सामान गायब था। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed