फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thieves cut jeweller's bag and took away jewelery worth Rs 70 lakh

Delhi Crime: ज्वेलर का बैग काटकर 70 लाख के गहने ले उड़े चोर, पीड़ित को काटने पड़े कई थानों के चक्कर

Tue, 21 Nov 2023 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Nov 2023 01:12 AM IST
सार

ज्वेलर का आरोप है कि मामला दर्ज करवाने के लिए उन्हें कई थानों के चक्कर काटने पड़े। बाद में मुंडका थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Thieves cut jeweller's bag and took away jewelery worth Rs 70 lakh
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार के रहने वाले एक ज्वेलर के बैग से 70 लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। ज्वेलर चांदनी चौक के कूचा महाजनी से गहने खरीदने के बाद हिसार जा रहा था। बदमाशों ने बैग काटकर उसमें से 11 सौ ग्राम सोने के गहने की चोरी कर ली। ज्वेलर का आरोप है कि मामला दर्ज करवाने के लिए उन्हें कई थानों के चक्कर काटने पड़े। बाद में मुंडका थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिसार के रहने वाले ज्वेलर राहुल ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह कूचा महाजनी में गहने की खरीदारी करने के बाद रिक्शा से कश्मीरी गेट के लिए रवाना हुए। कश्मीरी गेट से हिसार जाने के लिए बस में सवार हुए। रास्ते में जब उन्होंने अपने बैग को देखा तो पता चला कि किसी ने बैग को काटकर सारे गहने निकाल लिए हैं। इस बात का पता चलने पर वह रात में लालकिला पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


ज्वेलर का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रविवार को आने के लिए कहा। रविवार को भी पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी देखने की बात कहकर उन्हें कोतवाली थाना और फिर कश्मीरी गेट थाने भेजा गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने छानबीन के बाद उन्हें वारदात मुंडका इलाके में होने की बात कही। रविवार को मुंडका थाना पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से मना कर दिया। उसके बाद ज्वेलर एसोसिएशन के जरिए मामले को आला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। सोमवार को मुंडका थाना पुलिस ने ज्वेलर को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed