फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief who stole bike after watching Dhoom movie arrested along with his partner in delhi

Delhi: धूम फिल्म देखकर बाइक चुराने वाला चोर साथी के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- चाहता था मशहूर लिफ्टर बनना

Fri, 18 Oct 2024 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

पूछताछ में तरुण ने बताया कि उसने एक और बाइक मंगोलपुरी इलाके से चुराई है, जिसे पुलिस ने बरामद कर ली। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म धूम से प्रेरित था और एक मशहूर ऑटो लिफ्टर बनना चाहता था। 

विज्ञापन
thief who stole bike after watching Dhoom movie arrested along with his partner in delhi
वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : freepik

विस्तार

बाहरी जिला पुलिस ने धूम फिल्म से प्रभावित होकर वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक रेसिंग बाइक सहित दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए एक बदमाश पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुबारकपुर डबास निवासी राहुल उर्फ भोंदू और सुल्तानपुर निवासी तरुण के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

राहुल लूटपाट और चोरी के तीन मामले में पहले से शामिल है। बाहरी जिला पुलिस ने जिले में सक्रिय बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। जिसके तहत निरीक्षक परवीन कुमार के नेतृत्व में वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम उन इलाकों में गश्त शुरू की, जिसमें बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्तूबर रात गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को एक स्पोर्ट्स रेसिंग बाइक पर सवार देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और इनसे बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन युवक कागजात नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि बाइक निहाल विहार से चुराई गई है। पूछताछ में तरुण ने बताया कि उसने एक और बाइक मंगोलपुरी इलाके से चुराई है, जिसे पुलिस ने बरामद कर ली। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म धूम से प्रेरित था और एक मशहूर ऑटो लिफ्टर बनना चाहता था। इसलिए वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed