कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे जज, आया फोन कि घर में चोरी हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोर्ट के अंदर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
मौका था चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक केस की सुनवायी का। घड़ी में दिन के करीब 11:45 हो रहे थे जब जज साहब एक केस की सुनवाई कर रहे थे कि उनका मोबाइल बजने लगा। जज साहब ने फोन उठाया तो उधर से पड़ोसी का फोन था। उसने बताया कि आपके घर में चोरी हो गई।
मामला नॉर्थ दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित जज के घर में 9 अगस्त को हुई चोरी का है। जानकारी के मुताबिक जज गुलाबी बाग के डीडीए फ्लैट में रहते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद जज के हेल्पर ने गुलाबी बाग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया है।
एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता मानसिंह (जज का हेल्पर) ने बताया कि जज साहब ने उसे फोन कर कहा कि घर में रखे सामान की जांच करुं। कहीं कुछ गायब तो नहीं हुआ है। जब मैं उनके घर पहुंचा तो पाया कि घर का ताला बाहर से तोड़ा गया है। घर की जांच की तो देखा कमरे में सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर देखा तो लेपटॉप गायब नहीं हुआ था। चोरों ने बस मोबाइल और घड़ी चुराई थी।
मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोर पकड़ने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। इसके अलावा पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। मामले में जांच चल रही है।’