फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief creates rucks in closed room, delhi police PCR personnel scared

दिल्ली: दंपती ने दिखाई बहादुरी, चोर को कमरे में किया बंद, 1 घंटे बाद आई पुलिस

Sun, 02 Dec 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
thief creates rucks in closed room, delhi police PCR personnel scared
पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में आधी रात घर में घुसे चोर को बहादुर दंपती ने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर भीतर बंद कर दिया। इसके बाद चोर ने कमरे में जमकर बवाल काटा। कभी वह पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देता तो कभी लोहे की ग्रिल तोड़ने की कोशिश करता। उसने अपना मोबाइल पटककर तोड़ दिया। सूचना के बाद पीसीआर वैन तो पहुंची पर उसके कर्मी पिस्टल की बात सुनकर ऊपर जाकर चोर को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कई बार कॉल के बाद एक घंटे में थाने से आए पुलिसकर्मियों ने बदमाश राशिद अली को गोली मारने की धमकी देकर काबू किया। उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और महिला का पर्स मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशीष बिष्ट पत्नी अंजलि के साथ गली नंबर-2, पश्चिमी विनोद नगर में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले आशीष अपना जन्मदिन मनाकर गुुरुवार रात करीब 12:30 बजे सोए थे। रात करीब 3:00 बजे बराबर वाले कमरे से आ रही खटपट की आवाज से अंजलि की आंख खुली। बिना शोर मचाए उन्होंने देखा तो एक युवक अलमारी तोड़कर उनका सामान निकाल रहा था। अंजलि ने पति को जगाया। इसके बाद बिना घबराए दंपती ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। अंदर रह गया चोर राशिद अली भीतर से दंपती को दरवाजा खोलने के लिए धमकाने लगा। उसने पिस्टल निकाली और दंपती को गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


दंपती की सूचना पर पीसीआर वैन पहुंच गई। पिस्टल की बात पता चलने पर पीसीआर कर्मियों ने ऊपर जाकर चोर को पकड़ने का साहस नहीं जुटाया। इधर चोर कमरे में हंगामा करने लगा। उसने अपना मोबाइल पटककर तोड़ दिया और कमरे में लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ने की भी कोशिश की। बार-बार कॉल करने पर करीब एक घंटे बाद थाने से पुलिस पहुंची। ऊपर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने पिस्टल निकालकर चोर को गोली मारने की धमकी दी। काफी देर बातचीत के बाद चोर ने समर्पण किया। रिपोर्ट आशीष ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed