फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief could not take goods for first time, then entered to steal again in delhi

'तीसरी आंख' ने पकड़वाया: पहली बार सामान नहीं ले जा पाया तो दोबारा चोरी करने घुसा, ऐसे पकड़ा गया नाबालिग

Wed, 21 Dec 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Dec 2022 08:33 AM IST
सार

एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया, एएसआई राजेश बैसोया व एएसआई विजू मोन की टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

विज्ञापन
thief could not take goods for first time, then entered to steal again in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक कोठी में चार दिन में दो बार चोरी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है। वारदात के दौरान पहली बार में महंगा सामान नहीं ले जा पाया तो आरोपी चोरी करने फिर से कोठी में घुस गया और महंगा सामान चुराकर ले गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

 
अमनराज खन्ना डिफेंस कॉलोनी ई-ब्लाक में दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। वह अमेरिकन कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी कोठी में 10 व 11 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। चोर घर से आईपैड, कई मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ प्राचीन काल के करीब 12 हजार सिक्के चुरा कर ले गया था। 
विज्ञापन


चोरी वारदात सुबह करीब चार बजे हुई थी। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही थी। इसके बाद 13 व 14 दिसंबर की रात चोर फिर उनके घर में घुस गया। हालांकि इस बार अमनराज खन्ना जग गए और चोर उन्हें देखकर भाग गया। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने फिर से एफआईआर दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पकड़ा गया
एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया, एएसआई राजेश बैसोया व एएसआई विजू मोन की टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया की टीम ने जांच के बाद एक नाबालिग को पकड़ लिया। नाबालिग ने बताया कि वह गढ़ी में रहता है और उसने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग के कब्जे से चोरी का आईपैड, टैब व प्राचीन सिक्के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed