फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they wanted to save his life, but peoples beaten them

बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में छात्रों को पड़ी मार

Wed, 23 Sep 2015 09:48 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
they wanted to save his life, but peoples beaten them

एफडीडीआई के एक छात्र और छात्रा ने सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की जान बचाने का हरसंभव प्रयास किया, मगर उनकी जान नहीं बच सकी। प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने लगे। बीच रास्ते में ही ऑटो चालक ने मृतक को सरकारी अस्पताल ले जाने से मनाकर दिया और शव को सड़क पर रखकर चला गया।

विज्ञापन


इस बीच लोगों ने दोनों को घेर लिया और बगैर मामला समझे छात्र की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल सड़क पार कर रहे थे कि तभी स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

they wanted to save his life, but peoples beaten them

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-22 निवासी होमियोपैथिक डॉक्टर गोपाल बोरिया (67) सेक्टर-22 स्थित पेट्रोल पंप के पास से पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी स्कूटी सवार एक शख्स ने उन्हें टक्कर मार दी।


बोरिया घायल होकर सड़क पर गिर गए। तभी विभूति पठानिया अपने साथी तारिक अहमद के साथ ऑटो से कॉलेज जा रही थी। उसने देखा कि एक बुजुर्ग सड़क के किनारे घायल पड़े हैं और भीड़ लगी हुई है।

इस पर दोनों गोपाल को ऑटो से निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बोरिया को ऑटो से सरकारी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन चालक ने शव को ऑटो से निकालने को कहा।

लोगों ने बिना सोचे-समझे कर दी पिटाई

they wanted to save his life, but peoples beaten them

तारिक के जोर देने पर ऑटो चालक शव को सेक्टर-35 के पास सड़क के किनारे रखकर चला गया। इसी बीच कुछ लोग आए और बिना कुछ सोचे-समझे तारिक की पिटाई कर दी।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पूरा घटनाक्रम सुना। पुलिस ने दोनों को उन्हें घर तक पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने विभूति और तारिक की सराहना की।

पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

किसी को जरूरत है तो उसकी मदद करनी चाहिए

they wanted to save his life, but peoples beaten them

एसपी सिटी दिनेश यादव के मुताबिक दोनों छात्रों ने समाज में उदाहरण दिया कि अगर सड़क पर किसी को जरूरत है तो उसकी मदद करनी चाहिए। कभी भी मदद करने से पहले भयभीत नहीं होना चाहिए। पुलिस टीम उनकी सराहना करती है।


वहीं विभूति ने कहा कि घायल अंकल को देखकर हमने ऑटो रोका और उन्हें अस्पताल ले गए। हम नहीं जानते थे कि उनकी मौत हो चुकी है। वह काफी देर से सड़क पर पड़े थे और लोग तमाशा देख रहे थे।

तारिक कहता है कि मदद करना भारी पड़ गया। पुलिस सही वक्त पर पहुंच गई और हमें बचा लिया। हम यह सोचकर बुजुर्ग को अस्पताल ले गए थे कि उनकी जान बच जाए। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक सड़क पर शव रखकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed