फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they ran over ten people with their car When wedding guests refused to dance on DJ in Ghaziabad

Ghaziabad: अपनी शादी छोड़ दूसरी बरात में डीजे पर नाचने लगे बराती, मना किया तो लोगों पर चढ़ाई कार; सात घायल

Wed, 26 Feb 2025 08:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Feb 2025 08:33 PM IST
सार

गाजियाबाद में शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना किया। इसके बाद बरातियों ने दस लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में करीब सात बराती घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
they ran over ten people with their car When wedding guests refused to dance on DJ in Ghaziabad
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबूपुर स्थित सहरावत फॉर्म हाउस में मंगलवार रात आयोजित शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना किया। इसके बाद पास के मंडप ईको फॉर्म हाउस में शादी समारोह में आए बरातियों ने दस लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में लगभग सात बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मोदीनगर के काजमपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात उनकी भतीजी का शादी समारोह सहरावत फॉर्म हाउस में चल रहा था। बताया कि पड़ोसी मंडप ईको फॉर्म हाउस में भी लोनी से बरात आई थी। सुरेंद्र की भतीजी की बरात की चढ़त चल रही थी। आरोप है इसी बीच ईको फार्म हाउस में आए बराती जबरन उनकी बरात के डीजे पर नाचने लगे। इस बात लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। नशे में धुत आरोपी बराती मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान गुस्साए आरोपियों ने चढ़त के दौरान बरातियों पर कार चढ़ा दी। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। बरतियों को रौंदने के बाद आरोपी कार सवार अपने साथी के साथ कार लेकर भाग निकला। घटना में घायल मेरठ के किठौली निवासी तनीष, बिट्टू, आशीष, गुड्डू, अक्षय और अंकित व मोनू निवासी काजमपुर मोदीनगर को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा। वहां से उन्हें गभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने आरोपी कार चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी कार चालक सागर व प्रदीप निवासी बहसूमा जनपद मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed