फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They objected to the success of the AAP government

तो इनको है AAP सरकार की सफलता से ऐतराज

Sat, 09 May 2015 09:08 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
They objected to the success of the AAP government

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाहरी दिल्ली के बवाना में शहीद गजेंद्र सिंह किसान सहायता योजना की शुरुआत की। जहां किसानों के बीच केजरीवाल ने शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर एक स्मारक बनाए जाने की घोषणा की, वहीं केंद्र व राज्य सरकार पर किसानों की सहायता के नाम पर भिखारी बनाने का आरोप भी जड़ा। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और कांग्रेस को एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह के परिजन भी पहुंचे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सरकार के बाहर रहकर खूब संघर्ष किया। जनता ने भारी मतों से जिताकर भेजा लेकिन अब सरकार के अंदर आकर भी उतना ही संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली का साथ नहीं दे रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार कहती है कि पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार करें तो मत पकड़ो। जिस पुलिसकर्मी को पैसे लेते पकड़ा, उसके मामले में दिल्ली पुलिस ने एसीबी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। ये सब दिल्ली पुलिस नहीं कर रही है बल्कि केंद्र में बैठी भाजपा पुलिस से करा रही है। लेकिन निचली अदालत ने एसीबी का तर्क मानकर पहले तीन दिन पुलिस कस्टडी दी फिर 16 दिन हो गए। अब दिल्ली हाईकोर्ट में भी हारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने दो-टूक कहा कि भाजपा व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ये कहते हैं एक-दूसरे के कार्यकाल में अपना काम निकाल लेते हैं, अब आम आदमी पार्टी की सरकार है, नहीं चल पाएगा। इसलिए ये दोनो पार्टी चाहती हैं कि ‘आप’ सरकार असफल हो जाए।

किसानों ने उठाए सवाल

They objected to the success of the AAP government

केजरीवाल ने बेमौसम बारिश के कारण फसल बर्बाद होने पर मुआवजा वितरण शुरू किया। जहां कुछ किसान खुश दिखे तो बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी दिखे जिन्हें मुआवजा तय करने के तरीके पर ऐतराज था।

उन किसानों का कहना है कि अधिक फसल बर्बाद हुई हैं। मुआवजा 70 फीसदी से कम कहकर मिल रहा है। हम अधिक मुआवजे की दावेदारी कैसे करें। जिन किसानों का 70 फीसदी फसल से कम नुकसान हुआ है, उन्हें एक एकड़ के बदले 14 हजार व जिनकी फसल 70 फीसदी से अधिक बर्बाद हुई है उन्हें 20 हजार रुपये का चेक दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने, बिजली के दाम आधे करने और पानी 20 हजार लीटर तक फ्री करने पर विरोधी कहते हैं, पैसा कहां से आएगा। मैं कहता हूं सरकार में पैसे की कमी नहीं, नीयत की कमी है। अब अच्छी नीयत वाली पार्टी सत्ता में आ गई है। भ्रष्टाचार कम करके पैसा बचाया है। ईमानदारी से काम करो, सारे काम हो जाते हैं।

भिखारी बनाने जैसा मुआवजा

They objected to the success of the AAP government

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर खुदकुशी करने वाले गजेंद्र सिंह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जान देकर देश व राज्य सरकार को किसान के मुद्दे पर सोचने को मजबूर किया। बेमौसम में फसल बर्बाद हुई तो सरकार का फर्ज बनता है, इतनी राशि मुआवजे में दे कि नुकसान की भरपाई हो।

कुछ महीने घर का खर्च भी चले। पड़ोसी राज्य ने शोर मचाया है, मिल जाए तो अच्छा है। कुछ राज्यों ने किसानों को मुआवजा राशि का जो चेक दिया है, वह देश की सेवा करने वाले किसानों को भिखारी बनाने जैसा है।

केजरीवाल बोले मैं जब से मुख्यमंत्री बना, कई चिट्ठी केंद्र सरकार को लिखी हैं। आज तक किसी चिट्ठी का जवाब नहीं आया। भाजपा के नेता उन चिट्ठी पर कुंडली मारकर बैठ गए। मैं इन्हें कह रहा हूं, जो मर्जी कर लो, हम सफल होंगे। हमारे साथ जनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed