फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These five projects will gave relieve Delhi from traffic jams this year

जाम के झाम से मिलेगा छुटकारा: इस साल दिल्ली वालों को मिलेगी राहत, इन पांच परियोजनाओं से बड़ी उम्मीद

Fri, 01 Mar 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया है कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली सरकार की 14 परियोजनाएं थीं, जिनमें से आठ परियोजनाओं को पूरा कर यातायात के लिए खोला जा चुका है जबकि पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं इस वर्ष अंत तक पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
These five projects will gave relieve Delhi from traffic jams this year
दिल्ली ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में यातायात जाम से छुटकारा दिलाने के लिए इस वर्ष मार्च से दिसंबर तक प्रमुख रूप निर्माणाधीन पांच परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया है कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली सरकार की 14 परियोजनाएं थीं, जिनमें से आठ परियोजनाओं को पूरा कर यातायात के लिए खोला जा चुका है जबकि पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं इस वर्ष अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही पांच फुट ओवर अदचीनी गांव स्थित श्री अरबिंदो मार्ग, हौज खास एंक्लेव, पीटीएस बस स्टॉप श्री अरबिंदो मार्ग, तीस हजारी कोर्ट के समीप बुलेवार्ड रोड और गणेश चौक स्थित रोड पर बनाए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य इस वर्ष 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

बारापूला फेज तीन एलिवेटेड कोरिडोर...
दिल्ली के यातायात के लिए यह परियोजना सबसे महत्वपूर्ण परियोजना हैं। इसके तहत पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री यातायात किया जाना है। इस परियोजना को पूरा होने में विभिन्न कारणों से कई वर्ष देरी से निर्माणाधीन है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, परियोजना पर अब तक 880.11 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। करीब 200 करोड़ से अधिक की लागत और आएगी। अनुमान के अनुसार इसका निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी बाग फ्लाईओवर...
यह परियोजना पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर का हिस्सा है। इसकी लागत 352 करोड़ से अधिक है। अक्तूबर 2023 तक परियोजना में 174.31 करोड़ खर्च किया गया है। निर्माण कार्य इस वर्ष मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पश्चिमी दिल्ली के साथ ही बाहरी दिल्ली के वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

आनंद विहार आरओबी से अप्सरा बॉर्डर आरओबी तक फ्लाईओवर का निर्माण...
इस परियोजना के तहत आनंद विहार आरओबी और अप्सरा बॉर्डर आरओबी के बीच रोड नंबर-56 पर करीब 1440 मीटर लंबा और छह लेन का चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान रैंप, फुटपाथ, साइनेज, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, हॉर्टिकल्चर समेत अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इस पर 59.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

गगन सिनेमा जंक्शन पर फ्लाईओवर...
पूर्वी दिल्ली के इस क्षेत्र में रोड साइनेज, इलेक्ट्रिकल वर्क, ड्रेनेज के साथ ही नंद नगरी और गगन सिनेमा जंक्शन पर फ्लाईओवर और मंगल पांडे मार्ग के लोनी चौक पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इस पर 341.20 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह परियोजना 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

हिंडन नहर पर स्लिप रोड ब्रिज का निर्माण...
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ड्रेन से शमशान घाट, गाजीपुर डेयरी फार्म रोड और दिल्ली में गाजीपुर ड्रेन हिंडन नहर पर स्लिप रोड ब्रिज निर्माण पर 25.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अक्तूबर 2023 तक परियोजना पर 24.70 करोड़ खर्च हो चुके हैं। निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed