फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These are the ways in which those are earning 1 million per month

इन्होंने खाली वक्त में कमाए लाखों, आप भी सीखिए इनसे कुछ

Sun, 28 Jun 2015 04:51 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
These are the ways in which those are earning 1 million per month

हम में से ज्यादातर की ख्वाहिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जा सके, लेकिन वक्त की कमी के चलते उसे अपनी जॉब से संतुष्ट रहना पड़ता है।

विज्ञापन


लेकिन कुछ ऐसी जगहें और तरीके हैं जिनसे हम अपनी मर्जी के मुताबिक और अपने बचे हुए वक्त में काम कर सकते हैं। आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने फालतू के वक्त को इस्तेमाल कर अपने लिए छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं।
विज्ञापन


इनका काम और इनकी सफलता आपको हैरान कर सकती है। अगर आपको अपनी पत्नी के लिए ताजमहल के सामने प्यार भरा वीडियो मैसेज बनवाना है या फिर आप किसी को वीडियो फॉर्मेट में जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं या फिर न्यूज फॉर्मेट में कोई भी वीडियो तैयार कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग आपको वो वीडियो बेहद ही कम कीमत में मुहैया करा सकते हैं। इसके अलावा किसी और तरह का प्रोडक्ट भी ये आपको बनाकर दे सकते हैं। या आपके द्वारा दिया गया काम भी ये कर सकते हैं।

इनके वीडियो की कीमत है 5 डॉलर है। आप अपनी मॉम को सरप्राइस देना चाहते हैं या फिर गर्लफ्रेंट के सामने प्यार का इजहार कुछ अलग तरह से करना चाहते हैं तो वो भी चीज आपको ये लोग मुहैया करा सकते हैं।

Trending Videos

ये है जिसका इन्हें मिला सहारा

These are the ways in which those are earning 1 million per month

Feverr.com नाम की इजराइल बेस्ड कम्पनी ने उन लोगों की मदद की जिनके पास बहुत ज्यादा पैसा तो नहीं है और वो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।

फीवर.कॉम एक ऐसी कंपनी है जो 5 डॉलर में आपको आपके मनमुताबिक तय समयसीमा में वीडियो मैसेजे या कुछ अलग तरह का संदेश मुहैया कराती है। कंपनी इस 5 डॉलर में से एक डॉलर अपने पास रखतह है बाकी 4 डॉलर बनाने वाले को दे दिए जाते हैं।

देश के कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने इस तरह अपने लिए एक छोटा व्यवसाय शुरू किया है। इन्हीं लोगों में से एक हैं। तोजस तयाल जोकि आईआईटी खड़गपुर से ओशियन इंजिनियरिंग में थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं।

इन्होंने अपनी जेबखर्च के लिए काम करना शुरू किया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के अश्वनी ठाकुर तोजस तयाल से अलग सोचते हैं। अश्वनी की उम्मीदें तोजस से कुछ ज्यादा है।

कौन हैं ये और कैसे करते हैं काम

These are the ways in which those are earning 1 million per month

अश्वनी पेशे से ऐड फिल्म मेकर हैं। एक साल पहले उन्होंने अपने मोबाइल के बिल चुकाने के लिए इस बेवसाइट के लिए काम करना शुरू किया, लेकिन आज अश्वनी की पूरी कमाई का एक तिहाई हिस्सा उनके घर पर बने स्टूडियो से आता है।

इस स्टूडियो के जरिए वो लोगों को गिग्स बनाकर भेजते हैं। 32 साल के अश्वनी का सबसे खास प्रोडक्ट है इंडियन एशियन ब्रेकिंग न्यूज एंकर। जिसमें अश्वनी एक पारम्परिक न्यूज एंकर की स्टाइल में आपक संदेश पढ़ते हैं।

लॉटरी विनर्स के नाम हों या हैप्पी बर्थडे मैसेज सब अश्वनी की न्यूज एंकर के लहजे में बनाकर भेजते हैं। वैसे तो ये मैसेज 100 शब्दों का रहता है, लेकिन अगर आप इसके शब्दों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

और भी तरीके हैं जो बदल सकते हैं जिंदगी

These are the ways in which those are earning 1 million per month

ई कॉमर्स के क्षेत्र में  Feverr.com अकेली कंपनी नहीं ह। इसके अलावा अमेरिकी कंपनी टास्करैबिट कंपनी भी इस बाजार में काम कर रही है जहां आप जो काम पूरा कर सकते हैं उसे पोस्ट कीजिए और जरूरत के आधार पर आपको काम दिया जाता है।

इसके अलावा अगर आप कोई खुद का काम देना चाहते हैं तो उसका ऑप्शन भी यहां मौजूदह है। तस्करी डॉट इन भी इसी तरह से काम कर रही है।

दिल्ली के ठाकुर Feverr.com के लेवल टू सेलर हैं। जो कि कई तरह के गिग्ग बनाकर बेचते हैं। जिसमें किसी फेमस एक्टर की आवाज में कुछ बनवाना हो या फिर किसी प्रवक्ता की आवाज में कुछ बनवाना हो।

ठाकुर कहते हैं मैने शुरू में इसे सिर्फ मजे के लिए शुरू किया था, लेकिन आज ये मेरे लिए एक गंभीर व्यवसाय बन चुका है।

इन्होंने एक महीने में कमाए 1 लाख

These are the ways in which those are earning 1 million per month

इनकी तरह की अरजुन पोरवाल भी इसी तरह के गिग्स बनाकर बेंच रहे हैं ये ताजमल और दिल्ली के आसमास के मॉन्यूमेन्ट्स के सामने आपके संदेश को रिकॉर्ड करते हैं।

अर्जुन 3000 गिग्स बेचकर अबतक 36000 डॉलर कमा चुके हैं। पोरवाल सिर्फ वीकेन्ड्स में ही इस तरह के प्रोडक्ट बनाते हैं। बाकी के दिनों में वो बिजनेस प्रोसेस मैनेजर की अपनी जॉब करते हैं।

थाने के वरूण जाजू  Feverr.com के ए लेवल सेलर हैं। वरूण जाजू की उम्र महज 25 साल की है लेकिन इन्होंने पिछले एक साल में एक लाख रूपए के गिग्स बेंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed