{"_id":"5f25275e9fc7ce61016c063e","slug":"thermometer-and-ppe-kit-increased-earnings","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मामीटर और पीपीई किट से बढ़ा कमाई का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मामीटर और पीपीई किट से बढ़ा कमाई का पारा
Sat, 01 Aug 2020 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:57 PM IST
सार
- 10 गुना तक बढ़ गई हैं मांग
- चुनौतियों को बनाया अवसर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी से लोगों की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। अब जगह जगह थर्मल स्कैनिंग, पीपीई सूट और ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ती जा रही है। दिल्ली के वजीरपुर स्थित एक कंपनी ने महामारी को में कारोबार के लिए मुनाफे का अवसर बनाया। थर्मामीटर की मांग में 8-10 गुना इजाफा हो गया तो पीपीई सूट और ऑक्सीमीटर की तरफ कारोबारियों ने रुख कर लिया है।
वजीरपुर स्थित आरके ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सतीश लूथरा ने बताया कि पीपीई किट और ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल अब सामान्य हो गया है। हजारों की संख्या में पीपीई किट तैयार हो रहे हैं, फिर भी मांग बनी हुई है। लॉकडाउन के दौरान मांग, 10 गुना से भी अधिक बढ़ गई है।
थर्मामीटर की भी बिक्री पहले से कई गुना बढ़ गई है, जिससे कारोबार में मुनाफा बढ़ा है। खास बात यह है कि कारोबार में होने वाले नुकसान से बचने के लिए दूसरे क्षेत्र के कारोबारी भी जरूरी उत्पादों को तैयार कर रहे हैं। अब तक ऐसे उत्पादों की न तो अधिक मांग थी और न ही मुनाफा। मांग बढ़ने से कार्यकुशल कर्मियों के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।