फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be two days of heavy rain in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन जमकर होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Tue, 21 Jul 2020 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
There will be two days of heavy rain in Delhi-NCR
दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : amar ujala

मानसून की पहली बारिश में रविवार को दिल्ली को तर-बतर करने के बाद सोमवार को राहत रही। आसमान में बादल होने के साथ हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गरमी से भी राहत दी। हालांकि अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में ज्यादा से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ सोमवार दिन में आसमान में बादल छाए रहे। रात को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश होती रही। इससे तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 32.6 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि नमी से भरी हुई पुरवा व दक्षिण पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत में आपस में मिल रही हैं। इससे भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। तड़के बारिश की शुरुआत होगी। इस दौरान 40 किमी से ज्यादा रफ्तार से हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंटो रोड जल भराव में फंसकर जान गवाने वाले के परिवार को सरकार देगी दस लाख
रविवार की बारिश में मिंटो रोड अंडरपास के जलभराव में अपनी जिंदगी गवांने वाले के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए दिल्ली सरकार ने हाथ बढ़ाया है। सरकार ने मृतक कुंदन के परिजनों को दस लाख रुपये देने का एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed