फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be relief from heat in Delhi till June 10

दिल्ली में 10 जून तक गर्मी से राहत, आज भी गरज के साथ बरसात की संभावना

Fri, 05 Jun 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from heat in Delhi till June 10
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी से राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को 10 जून तक भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी और आसपास के मैदानी भागों में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। आज भी राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं, ओडिशा में 10 जून से भारी बारिश होने के आसार हैं। दरअसल पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 8 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने दिल्ली वासियों को बड़ी राहत की खबर देते हुए कहा कि यहां 10 जून तक गर्मी की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के मिला-जुला असर से 4 से 5 जून तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में भी 10 जून तक भीषण गर्मी की संभावना से इनकार किया है। आईएमडी ने कहा है कि इस साल उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य वर्षा होगी।

बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी के बाद बारिश का जो सिलसिला चला उसके बाद से ही तापमान में तो गिरावट आई ही है तभी से बारिश का माहौल भी लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोपहर के बाद धूप खत्म हो गई और बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवाओं के बीच बारिश के भी आसार हैं।  

हल्की बारिश से भीगी दिल्ली, गिरा पारा

हल्की बारिश ने बृहस्पतिवार को राजधानी को भिगोया जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राजधानी व आसपास के इलाकों में हुई इस बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ तथा दक्षिण पश्चिमी हवाओं को बताया। सफदरजंग केंद्र पर बारिश के बाद तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से चार डिग्री नीचे था। वहीं पालम केंद्र पर तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बीच हवा में नमी की मात्रा 50 से 90 फीसदी के बीच रही। 


वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने तथा 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान 34 व 24 डिग्री रहने की संभावना जताई है। वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने आठ जून तक पश्चिमी विक्षोभ बना रहेगा और लू नहीं चलेगी। तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed