फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be rain for the next two days in delhi ncr

मौसम की चालः अगले दो दिनों तक होती रहेगी रिमझिम बरसात

Fri, 06 Mar 2020 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 05:45 AM IST
विज्ञापन
There will be rain for the next two days in delhi ncr
रात भर चली रिमझिम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर की हल्की बारिश ने पारे की चाल पर ब्रेक लगा दिया है। तापमान में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को गिरावट आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक रिमझिम बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को हवाओं की चाल 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शनिवार को भी मौमस में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। रविवार को मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से शुरू हुई हल्की बारिश का असर तापमान पर पड़ रहा था। बुधवार का अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बारिश की वजह से इसमें गिरावट आई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक खिसक गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल व सूर्य की लुका-छिपी चलती रही। शाम होने पर एक बार फिर फुहारों ने दिल्ली-एनसीआर को नम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सतह पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 व 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 14.4 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त: 6:24 बजे।
सूर्योदय: 6:39 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed