दर्दनाक हादसे वाले इस गांव में 6 दिसंबर की पंचायत में होगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनपेड़ गांव में हुए अग्निकांड पर चल रही सीबीआई जांच पर दोनों पक्ष अब उंगली उठाना शुरू कर दिया है। जांच को लेकर दोनों समुदाय पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। मामले को गर्माने के लिए अब दोनों समुदाय छह दिसंबर को पंचायत कर रणनीति बनाने का फैसला लिया है।
ज्ञात हो कि 20 अक्तूबर को सुनपेड़ गांव में हुए अग्निकांड में दो मासूमों की जान चली गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश सरकार सीबीआई जांच करा रही है। सीबीआई ने सवर्ण पक्ष के 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सवर्ण पक्ष इस घटना में आरोपी लोगों को निर्दोष होने का दावा कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दलित समुदाय सीबीआई जांच के नाम पर बार-बार पीड़ित को तंग करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सीबीआई जांच उन्हें भ्रमित कर रही है।
सीबीआई पर उठे सवाल
सीबीआई पर भारी राजनैतिक दबाव है। मामले को गर्माने के लिए सवर्ण पक्ष ने 6 दिसंबर को सर्व जातीय पंचायत करने का एलान किया है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।
साथ ही लाउडस्पीकर लगी गाड़ियां से भी जिले भर में लोगों को पंचायत में आने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरह दलित भी इसीदिन पंचायत करने का निर्णय लिया है।
महापंचायत को सफल बनाने के लिए दलित नेता गांव-गांव संपर्क कर भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। यह पंचायत रविवास मंदिर, बल्लभगढ़ में होगी। दोनों पंचायतों में सीबीआई मुख्य निशाने पर होगी।