फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be a three-day holiday in Delhi during the G-20 conference notification will be issued soon

Delhi Closed: अगले माह तीन दिन बंद रहेगी राजधानी, सभी बाजार व व्यवसायिक गतिविधियों पर रहेगी रोक

Tue, 22 Aug 2023 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 09:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सम्मेलन के दौरान तीन दिन की छुट्टी होना तय हो गया है। छुट्टी पूरी दिल्ली में घोषित की जाएगी। नई दिल्ली के सभी बाजार व व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
There will be a three-day holiday in Delhi during the G-20 conference notification will be issued soon
सितंबर में तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 सम्मलेन के दौरान आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली में छुट्टी होना तय है। तीन दिन की छुट्टी का नोटिफिकेशन तैयार हो गया है। एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। तीन दिन की छुट्टी पूरी दिल्ली में घोषित की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने शिखर सम्मेलन के दौरान तीन दिल्ली की छुट्टी करने के लिए पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था।

विज्ञापन

जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। ये विदेशी मेहमान दिल्ली के विभिन्न होटल में ठहरेंगे। यहां से ये प्रगति मैदान जाएंगे। विदेशी मेहमानों के काफिले को सुरक्षित व बिना किसी जाम व अन्य रूकावट के प्रगति मैदान पहुंचाना बड़ी चुनौती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एक रूट लगने से ही बड़े पैमाने पर जाम लग जाता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) मधुप तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और सम्मेलन के दौरान दिल्ली में आठ से 10 सितंबर तक तीन दिन की छुट्टी करने की बात कही है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार सम्मेलन के दौरान तीन दिन की छुट्टी होना तय हो गया है। छुट्टी पूरी दिल्ली में घोषित की जाएगी। नई दिल्ली के सभी बाजार व व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। दिल्ली में बाकी जगह बाजार खुले रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि एकाद दिन में तीन दिन की छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed