जेएनयू कैंपस में 1995-96 में भी हुई थीं देशविरोधी गतिविधियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में देशविरोधी कार्यक्रम पहले भी होती रहे हैं। दक्षिण जिला पुलिस की जांच में ये बात सामने आई थी कि 1995-96 में भी देशविरोधी गतिविधियां हुई थीं।
उस समय भी देशविरोधी नारे लगाए गए थे। हालांकि उस समय पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। दिल्ली पुलिस के पास ये पत्र पहुंच चुका है।
पुलिस जांच में ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि अफजल गुरु को फांसी के बाद जेएनयू में हर वर्ष उसकी बरसी पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता था।
उस वक्त कई मुद़्दों को लेकर देश विरोधी नारे लगाए गए थे
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि 1995-96 में जेएनयू में देशविरोधी गतिविधियां हुई थीं।
उस समय कई मुद़्दों को लेकर देश विरोधी नारे लगाए गए थे। उस समय के जेएनयू के रजिस्ट्रार ने जेएनयू के वाइस चांसलर को पत्र लिखा था।
तब छात्रों के अलावा जेएनयू के कुछ शिक्षक भी शामिल थे। रजिस्ट्रार ने छात्र व शिक्षकों को नाम पत्र में लिखा था। दिल्ली पुलिस को ये पत्र मिल गया है।
रजिस्ट्रार ने वीसी को लिखा था शिकायती पत्र
हालांकि पुलिस को ये जानकारी नहीं मिली है कि रजिस्ट्रार के इस लेटर पर जेएनयू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने क्या कदम उठाए थे।
दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि 1995-96 में देशविरोधी गतिविधियों में जो शिक्षक शामिल थे वह नौ फरवरी, 2016 में हुई देशविरोधी गतिविधियों में तो शामिल नहीं थे।
पुलिस जल्द ही कुछ शिक्षकों से पूछताछ कर सकती है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर में स्थित डेंटल कॉलेज के कुछ छात्र जेएनयू में देशविरोधी गतिविधियों में शामिल थे।