{"_id":"493654a67907ac1609dd4f3655d356d4","slug":"there-was-no-electric-light-so-the-pistol-pointed-at-the-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई लाइट तो बिजली कर्मचारी पर तान दी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई लाइट तो बिजली कर्मचारी पर तान दी पिस्तौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में बिजली कटौती से परेशान युवक ने बृहस्पतिवार देर रात बिजली घर जाकर वहां के कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ ने युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दनकौर सिकंद्राबाद रोड स्थित बिजली घर पर कर्मचारी दिनेश की बृहस्पतिवार को ड्यूटी थी। देर रात पारसौल गांव में लाइन में कोई खराबी आ गई। जिससे बिजली घर से शटडाउन लेकर ठीक किया जा रहा था। जिससे करीब दो घंटे के लिए बिजली सप्लाई रोक दी गई थी। बिजली कट से डेरीन गांव प्रभावित हो गया। बिजली कटौती से परेशान एक युवक गर्मी से परेशान होकर बिजली घर जा पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने वहां मौजूद कर्मचारी से बिजली कटौती का कारण पूछा तो उसने अनसुना कर दिया और कहा कि जाओ आधी रात के बाद आ जाएगी। इससे गुस्साए युवक ने बिजली कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। साथ ही कहा कि गांव में बिजली चालू की जाए। मगर आसपास काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि दूसरे गांव में लाइन पर काम किया जा रहा है। अगर बिजली छोड़ी गई तो कर्मचारी करंट से झुलस जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, कर्मचारी ने फोन से एसडीओ को घटना की सूचना दी। एसडीओ ने युवक से बात कराने को कर्मचारी से कहा। आरोप है कि युवक ने एसडीओ को भी गाली देनी शुरू कर दी। हालांकि काफी देर तक कर्मचारी ने युवक को समझाया और कहा कि भविष्य में उनके गांव की बिजली कटौती नहीं की जाएगी, तब जाकर युवक माना। उधर, एसडीओ की ओर से कोतवाली में घटना की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।