फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was fight over DJ in wedding procession In Bulandshahr

विदाई से पहले बिगड़ी बात: दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से किया इनकार... करने लगा ऐसी डिमांड, सात घंटे चली पंचायत

Sun, 10 Dec 2023 07:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Dec 2023 07:36 PM IST
सार

पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सात घंटे चली पंचायत में समझौता हो गया। तब जाकर दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार हुआ। रविवार दोपहर बाद दुल्हन की विदाई कराई गई।

विज्ञापन
There was fight over DJ in wedding procession In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर के ऊंचागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी ननुआ की पुत्री की शनिवार को बारात हरियाणा के पानीपत से आई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दूल्हे के जीजा और ग्रामीणों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद ग्रामीण दूल्हे के जीजा व बरातियों से भिड़ गए। जिसमें बरातियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उनकी कारों में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह नाराज दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ऊंचागांव अस्पताल पर भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही शांतिपूर्वक चढ़त पूरी कराई गई। साथ ही अन्य रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में कराई गईं। दूल्हा पक्ष के लोगों ने गांव के लोगों के खिलाफ थाना नरसेना पर तहरीर दी। वहीं, शादी की रस्में पूर्ण होने पर सुबह को दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सात घंटे चली पंचायत में समझौता हो गया। तब जाकर दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार हुआ। रविवार दोपहर बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed