फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a dispute between the couple husband thrashed police personnel who reached on call

हिम्मत कैसे हुई यहां आने की: दंपती में हो रहा था विवाद, कॉल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की पति ने की पिटाई

Tue, 20 Jun 2023 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

कहासुनी के दौरान सीताराम ने लात-घूंसों से हमला किया। बाद में आरोपी को काबू कर थाने ले जाया गया। 

विज्ञापन
There was a dispute between the couple husband thrashed police personnel who reached on call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में दंपती के बीच हो रहे झगड़े के दौरान महिला पीसीआर कॉल कर दी। खबर मिलते ही थाने से दो हवलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को देखकर महिला का पति भड़क गया और उसने दोनों जवानों पर हमला कर दिया। आरोपी ने दोनों की वर्दी भी फाड़ दी।

विज्ञापन

दोनों ने थाने से मदद मांगी। बाद में किसी तरह आरोपी काबू किया। वारदात के समय आरोपी सीताराम (27) बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीाटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित हवलदार राहुल व मनीष दयालपुर थाने में तैनात हैं। शनिवार को गली नंबर-15, चांदबाग निवासी महिला सोमवती ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी थी। महिला का कहना था कि उसका पति उसे पीट रहा है। कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ते में ही उसे सीताराम मिल गया।

विज्ञापन

वह पुलिस कर्मियों को धमकाते हुए कहने लगा कि उनकी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की। यह कहकर वह उनसे झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने लात-घूंसों से हमला किया। बाद में आरोपी को काबू कर थाने ले जाया गया। अस्पताल में मेडिकल कराने पर आरोपी के बहुत अधिका शराब पीने का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed