फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There should be a fair investigation into the embezzlement case in DTC Employees Welfare Fund: Congress

डीटीसी कर्मचारी कल्याण कोष में गबन मामले की निष्पक्ष जांच हो : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डीटीसी कर्मचारी कल्याण कोष में 22 लाख रुपये से अधिक के गबन का लगाया आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने डीटीसी कर्मचारी कल्याण कोष में 22 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच की मांग की है। यादव का कहना है कि यह गबन डीटीसी के सोशल वेलफेयर विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कर्मचारियों के हक और भरोसे से जुड़ा है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
यादव ने मांग की कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें। दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही आपराधिक और विभागीय कार्रवाई भी की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। इससे सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि डीटीसी पहले से ही करीब 97 हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। ऐसे में कर्मचारियों के कल्याण कोष में गबन होना बेहद गंभीर है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूटता है। ऐसे हालात में वे जनता की सेवा कैसे ठीक से कर पाएंगे।
विज्ञापन

यादव ने उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने दस्तावेजों को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है। बिना पारदर्शिता के विश्वास बहाल नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ कर्मचारी कल्याण कोष में लाखों रुपये का गबन हो रहा है। दूसरी ओर सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पेंशन बुजुर्ग कर्मचारियों की जीविका का एकमात्र सहारा होती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डीटीसी में बढ़ते घाटे और भ्रष्टाचार पर न तो पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने ध्यान दिया और न ही मौजूदा भाजपा सरकार ने कोई ठोस रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed