{"_id":"c5a3df7424541575ccdf24e80fb9eed8","slug":"there-ngos-morfing-keeper-sent-the-pornographic-pictures-whatsap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ संचालिका की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ संचालिका की अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेजी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन निवासी एनजीओ संचालिका और उनके सहयोगियों की फोटो की मॉर्फिंग कर अश्लील फोटो उनके व्हाट्स एप पर भेज दी गई।
विज्ञापन
व्हाट्स एप से फोटो निकालकर उनका चेहरा काटा और अश्लील फोटो पर लगा दिया गया। साथ ही अज्ञात नंबरों से व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर उन्हें पुलिस के पास जाने की चुनौती भी दी गई।
मैसेज में लिखा गया कि ‘सेव द वुमन मुर्दाबाद, अब करा लो एफआईआर।’ इस पर एनजीओ संचालिका और उनकी सहयोगियों ने थाना साहिबाबाद में शिकायत दर्ज कराते हुए व्हाट्स एप फोटो पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संचालिका महिलाओं की मदद के लिए शालीमार गार्डन में एक एनजीओ ब्रांच संभालती हैं। जिसकी राजस्थान, बिहार, एमपी आदि शहरों में शाखाएं हैं।
शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके व्हाट्स एप पर उन्हीं की अश्लील फोटो अज्ञात नंबरों से भेजी गई। जिसके बाद उनकी दो सहयोगियों के पास भी दूसरे अज्ञात नंबर से उन्हीं की अश्लील फोटो भेजी गईं।
विज्ञापन
तीनों महिलाओं के पास उनकी पांच अश्लील फोटो भेजी गईं। इसके बाद सेव द वुमन मुर्दाबाद, अब करा लो एफआईआर, लिखा हुआ मैसेज भी आया।
रविवार को एनजीओ संचालिका और उनकी सहयोगियों ने थाना साहिबाबाद में मामले में शिकायत दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि मामले की शिकायत लेकर उन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे फोटो भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री का अश्लील फोटो व्हाट्स एप किया
अज्ञात व्हाट्स एप नंबरों से एनजीओ संचालिका और उनकी सहयोगियों को एक महिला केंद्रीय मंत्री की भी मॉर्फ की गई अश्लील फोटो भेजी गई है।
जिस नंबर से एनजीओ संचालिका को व्हाट्स एप पर मैसेज आया था, उसी नंबर से केंद्र सरकार की एक महिला मंत्री का भी अश्लील फोटो भेजा गया है। घटना के बाद से एनजीओ महिला कर्मी परेशान हैं कि कहीं फोटो वायरल न हो जाएं।
होर्डिंग्स में लिखे नंबरों से वॉट्सएप तक पहुंचने की आशंका
जिन फोटो का मॉर्फिंग में इस्तेमाल किया गया है, वह फोटो संचालिका और उनके सहयोगियों के व्हाट्स एप प्रोफाइल में लगी हैं। फोटो देखने से पता चल रहा है किसी ने सॉफ्टवेयर की मदद से उन्हें एडिट किया है।
संचालिका ने बताया कि शालीमार गार्डन में जगह-जगह एनजीओ के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। जिन पर उनके और सहयोगियों के मोबाइल नंबर लिखे हैं। यहीं से उनके नंबर लिए गए होंगे।