किसको और कैसे मिलेंगे ₹2500: दिल्ली में नहीं गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड, 2009 में बना था आखिरी BPL कार्ड
-दिल्ली में अंतिम बार फरवरी 2009 में बना था बीपीएल कार्ड
-भविष्य में दिल्ली में नए बीपीएल कार्ड बनाने की भी कोई योजना नहीं
-नई सरकार कई योजना में बीपीएल कार्ड को बनाने का बता रही है आधार
Please wait...
विस्तार
दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाला परिवार नहीं है। ऐसे परिवारों को दिल्ली के खाद्य संभरण एवं उपभोक्ता कार्य कलाप विभाग के तरफ से बिलो पॉवर्टी लाइन (बीपीएल) राशन कार्ड जारी होता है। मौजूदा समय में दिल्ली में बीपीएल श्रेणी के राशन कार्ड नहीं है। दिल्ली में अंतिम बार यह राशन कार्ड फरवरी 2009 में बनाए गए थे। भविष्य में दिल्ली में नए बीपीएल कार्ड बनाने की भी कोई योजना नहीं है।
विधायक विशेष रवि के सवाल से सामने आए आंकड़े
दरअसल, भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने के लिए महिला समृद्धि योजना सहित दूसरे योजनाओं की घोषणा की थी। इसमें दावा किया गया कि इन योजनाओं का लाभ बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। ऐसे में बीपीएल कार्ड को लेकर एक बार फिर चर्चा उठी। इसी बीच करोल बाग से विधायक विशेष रवि ने दिल्ली विधानसभा में बीपीएल कार्ड को लेकर तारांकित सवाल पूछा।
की जा सकती है नई व्यवस्था
इसके जवाब में विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में कोई बीपीएल कार्ड नहीं है और न ही भविष्य में ऐसे कोई कार्ड बनाए जाने की कोई योजना है। हालांकि सरकार के तरफ से घोषित की गई योजनाओं को लेकर अधिकारियों का कहना है कि योजना को लेकर विचार किया जा रहा है। योजना बनाने के समय उचित लोगों तक सुविधा पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था की जा सकती है। या फिर शर्तों के साथ अंत्योदय अन्न योजना के तहत जारी राशन कार्ड को आधार बनाया जा सकता है। हालांकि यह मामला अभी विचाराधीन है और इस पर काम किया जा रहा है।
-राजधानी में राशन कार्ड की सीमा - 7277995 राशन कार्ड
साल 2020-21 से 2024-25 तक राशन कार्ड आवेदन का आंकड़ा
| मिले आवेदन | 265969 |
| बनाए गए राशन कार्ड | 81386 |
| लंबित आवेदन | 206155 |
| आवेदन का हुआ सत्यापन | 1925690 |
- अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) -इस राशन कार्ड से गरीब परिवारों को उपलब्ध होता है भोजन
- प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (पीआर-एस) - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किया जाता है जारी
- प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (पीआर)- कम आय वाले परिवारों को जारी किया जाने वाला राशन कार्ड