फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Then there was a ruckus seen dead body hanging from the tree

जब दिखी पेड़ से लटकती लाश तो मच गया हंगामा

Tue, 24 Feb 2015 07:32 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Then there was a ruckus seen dead body hanging from the tree

नोएडा के सेक्टर-49 थाना अंतर्गत सोरखा पुस्ता के पास मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, हालांकि पुलिस इस हादसे को आत्महत्या कीनजर से देख रही है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे नोएडा पुलिस कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली कि सोरखा पुस्ता के पास पेड़ की डाली पर एक शव लटका हुआ है।
विज्ञापन


डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मफलर के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। पेड़ के नीचे चप्पलें भी मिली हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी नहीं मिल सका है लाश का पता

Then there was a ruckus seen dead body hanging from the tree

पुलिस कार्रवाई में 72 घंटे तक शिनाख्त कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है, क्योंकि अब तक लाश किसकी है ये पता नहीं चल सका है। इस प्रक्रिया के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

वहीं, स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। लोगों का कहना है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा, जिससे मामला सुइसाइड का लगे।

फिलहाल पुलिस के लिए मामले को लेकर गुत्थी अभी भी उलझी हुई है, कि आखिर मामला सुइसाइड का है मर्डर का। मामले की सही जानकारी जुटाने और क्लू को ढूंढने के लिए तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed