{"_id":"6866592c1ea2bca3ad09d8bf","slug":"their-aim-was-to-earn-rs-2000-crore-ed-complete-argument-in-national-herald-case-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Herald Case: 'उनका उद्देश्य 2000 करोड़ हासिल करना था', नेशनल हेराल्ड केस में ED की दलीलें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Herald Case: 'उनका उद्देश्य 2000 करोड़ हासिल करना था', नेशनल हेराल्ड केस में ED की दलीलें पूरी
Thu, 03 Jul 2025 03:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:52 PM IST
सार
National Herald Money Laundering Case: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दलीलें पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी की ओर से दलीलें पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि यंग इंडियन 2000 करोड़ रुपये की आपराधिक आय प्राप्त करने का एक साधन था। यह मनी लॉन्ड्रिंग का क्लासिक मामला है। ईडी ने कहा कि शेयर होल्डिंग सिर्फ नाम के लिए है और अन्य आरोपी गांधी परिवार की कठपुतली हैं।
विज्ञापन
कोर्ट को ईडी ने बताया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी एआईसीसी को नियंत्रित करते हैं। उनका उद्देश्य 92 करोड़ प्राप्त करना नहीं था, बल्कि उनका उद्देश्य 2000 करोड़ प्राप्त करना था। वह कांग्रेस, एजेएल और यंग इंडियन को नियंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एजेएल पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करता था। राजू ने कहा कि यंग इंडियन बनाने की साजिश रची गई थी, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के 76% शेयर थे, ताकि कांग्रेस से लिए गए 90 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पी जा सके।
एसजी एस वी राजू ने कहा कि यंग इंडियन ने घोषणा की थी कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी लाभकारी मालिक थे। एएसजी ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा यंग इंडियन में प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी थे। एएसजी एसवी राजू ने दलील दी कि 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली कंपनी एजेएल को 90 करोड़ रुपये के लोन के लिए अधिग्रहित किया गया।
ये भी पढे़ं: National Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने अधिग्रहण में फर्जी लेन-देन का किया दावा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन