{"_id":"5c1d5901bdec2256cc1bd9b9","slug":"theft-stolen-smart-bike-at-connaught-place-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट बाइक योजना में चोरों ने लगाई सेंध, कनॉट प्लेस से दो बाइक उड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट बाइक योजना में चोरों ने लगाई सेंध, कनॉट प्लेस से दो बाइक उड़ाईं
Sat, 22 Dec 2018 02:50 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
Smart bike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की स्मार्ट बाइक योजना में चोरों ने सेंध लगा दी है। कनॉट प्लेस से दो बाइक चोरी हो गईं। हालांकि एक बाइक बंगाली मार्केट के पास लावारिस हालत में मिल गई है, लेकिन दूसरी बाइक में लगे जीपीएस से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। आशंका है कि जीपीएस से छेड़छाड़ की गई है। एनडीएमसी की ओर से कनॉट प्लेस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी और बाइक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले शनिवार को एक ग्राहक ने स्मार्ट बाइक को कनॉट प्लेस के रीगल सिनेमा (पी ब्लॉक) से किराये पर लिया था, लेकिन उसने बाइक को स्टैंड पर वापस नहीं किया। गिनती में बाइक कम पाई गईं। इसी बीच एक अन्य बाइक की चोरी का मामला भी सामने आ गया।
विज्ञापन
सोमवार तक बाइक वापस नहीं आने पर एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दे दी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बंगाली मार्केट के पास एक स्मार्ट बाइक लावारिस खड़ी है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया, लेकिन दूसरी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने यह किया था दावा
15 दिसंबर को स्मार्ट बाइक योजना की शुरुआत करने के दौरान कहा गया था कि बाइक में ऐसी सुविधा है जिससे अगर कोई भी शख्स बाइक को एनडीएमसी एरिया से बाहर ले जाने की कोशिश करेगा, तो जीपीएस से संबंधित व्यक्ति को चेतावनी दी जाएगी कि वह वापस आ जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो पांच से 10 मिनट बाद कर्मचारी जाकर उसे वापस ले आएंगे।