फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in the temple, revealing prized sculptures recovered.

मंदिर में चोरी का खुलासा, बेशकीमती मूर्तियां बरामद

Tue, 19 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 19 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Theft in the temple, revealing prized sculptures recovered.

दो साल पहले शिकोहपुर गांव के जैनमंदिर से चोरी हुई अष्ट धातु की मूर्तियों के चुराने वाले गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचने के साथ ही 22 मूर्तियां बरामद की हैं।

विज्ञापन


दो साल पहले जैनमंदिर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने मंदिर से 46 मूर्तियां, 9 चांदी के छत्र, छह स्फटिक की चरण पादुका व 25 हजार रुपये चोरी किए थे।

दो साल तक खुलासा न होने पर हरियाणा पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस ने छानबीन के दौरान गिरोह के मास्टर माइंड सईफुल निवासी पश्चिम बंगाल को दो दिन पहले गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस उसे सात दिन की रिमांड लेकर छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को गाजियाबाद से ही सागर उर्फ चौधरी निवासी पश्चिम बंगाल व कबाड़ी इस्माइल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य चार लोगों को खुलासा हुआ है। जो बांग्लादेश के रहने वाले हैं। फरीदाबाद में आरोपियों ने अपना ठिकाना बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed