फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in the house of doctor couple who went abroad in Delhi

Delhi: विदेश गए डॉक्टर दंपती के घर में चोरी, करीब 60 लाख के गहने और नकदी पार, गोपाल ने दी जानकारी

Thu, 13 Jul 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 09:05 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर दिलीप सिंह पत्नी के साथ सेक्टर 4 स्थित डीडीए की एक सोसाइटी में रहते हैं। दिलीप सिंह इन दिनों एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए श्रीलंका गए हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुपमा बांग्लादेश की राजधानी ढाका गई हुई है।

विज्ञापन
Theft in the house of doctor couple who went abroad in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में डॉक्टर दंपती के घर से लाखों के गहने और विदेशी मुद्रा चोरी होने का मामला सामने आया है। दंपति अभी विदेश में हैं। दंपति का कहना है कि चोरों ने घर से करीब 60 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डॉक्टर दिलीप सिंह पत्नी के साथ सेक्टर 4 स्थित डीडीए की एक सोसाइटी में रहते हैं। दिलीप सिंह इन दिनों एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए श्रीलंका गए हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुपमा बांग्लादेश की राजधानी ढाका गई हुई है। 11 जुलाई तड़के इनके कार चालक गोपाल ने इन्हें फोन कर बताया कि घर में सेंधमारी हुई है। चालक ने पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना करने के  बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर में रखे सोने व हीरे के करीब 46 लाख के गहने और करीब 24.5 लाख के विदेशी मुद्रा चोरी करके ले गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed